अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। भाजपा ने एकलव्य खेल उत्सव धूमधाम से मनाया। इसमें खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई। इसमें विद्यार्थियों के साथ-साथ कार्यकर्ताओं की टीम ने भाग लिया।
भाजपा के तत्वावधान में आयोजित एकलव्य खेल उत्सव का शुभारंभ महामंत्री मोहन वेदी ने किया। नगर में सेक्टर और बूथों पर खो-खो, कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विद्यार्थियों की टीमों ने भाग लिया। इस मौके पर भाजपा के नगर संयोजक जय कुमार, डॉ. विनय त्यागी, संजय रूहेला, प्रकाश मलिक, रोहताश शर्मा, सुदेश वाल्मीकि, राहुल मलिक, टीटू, कुलदीप, मनीष गर्ग, रामकिशन, लोकेंद्र, दुष्यंत चौहान, राजेश चौहान, कपिल शर्मा आदि मौजूद रहे। सराय मंडल की प्रतियोगिता अग्रवाल मंडी टटीरी के महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु, अमीनगर सराय, बसा टीकरी, बालैनी में हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी महेश अग्रवाल रहे। एडवोकेट मनोज आर्य ने ंविचार व्यक्त किए। खेल उत्सव गौरीपुर जवाहरनगर, मीतली, फैजपुर निनाना, बिहारीपुर, फैजल्लापुर, सूजरा में तीरंदाजी, कबड्डी, ऊंची कूद, लंबी कूद, फुटबाल, वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई। इसमें जिला मंत्री प्रियंका आर्या, ठाकुर सुधीर, भूपेंद्र चौहान, रोहित उर्फ बंटी सभासद, नरगिस, प्रवीण, मनोज चौहान, सोनिया चौधरी, यशपाल सभासद, आसिफ, अतुल गोयल, प्रहलाद, विनीत आदि रहे।