फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर जलालपुर में कार्यशाला का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। डायनामिक एजूकेशन सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में जलालपुर गांव में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कार्यशाला का आयोजन किया । इसमें आस मोहम्मद ने कहा कि 1928 में सर चंद्रशेखर वेंकटरमन द्वारा रमन प्रभाव के आविष्कार को याद करने के लिए 1986 से हर वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। 1930 में भौतिक विज्ञान में चंद्रशेखर वेंकटरमन को नोबेल पुरस्कार दिया । इस अवसर पर जलालपुर गांव में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस भारत सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मो. जुनेद ने स्थायी भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी के महत्व और उसकी उपयोगिता के बारे में बताया। संचालन संस्था के सचिव मोहम्मद यासीन ने किया। इसमें मो. दाऊद, मो. मीर हसन, मो. याकूब, मो. नफीस, मो. कय्यूम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें