बागपत। मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्राम सभाओं में हुए विकास कार्यों के लिए प्रशासन ने सोशल ऑडिट के लिए टीम का गठन किया । इसमें 50 अफसर को जिम्मेदारी दी जो 50 गांवों के कार्य की जांच करेंगे।
मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना से गांवों में हुए विकास कार्यों के लिए जांच और विकास कार्यों के सत्यापन सहित लेखाजोखा के लिए के लिए प्रशासन ने सोशल ऑडिट टीम का गठन किया। 50 गांवों की जिम्मेदारी 50 अधिकारियों को दी। इसके लिए दिन और समय निर्धारित किया। टीम समय पर पहुंचकर कार्य शुरू कर देगी। इसमें पदड़ा, अहैड़ा, गठीना, बाघू, बली, असारा, बाछौड़, बदरखा, बासौली, बोढ़ा, बिचपड़ी, बिहारीपुर, बुढ़ेरा, चोहल्दा, चोपड़ा महेशपुर, हलालपुर, हेवा, ककौर कलां, ककड़ीपुर, चांदन हेड़ी, धनौरा सिल्वरनगर ढोढ़ना, नंगला, फैज्जलापुर, फतेहपुर, खवाजा नंगला, किरठल, कुर्डी, लुहारा, लूंब, फैजपुर निनाना, गाधी, गौरीपुर हबीबपुर, गौरीपुर जवाहरनगर, ग्वाली खेड़ा, मुकंदपुर, नांगल, रमाला, रठौड़ा, शेरपुर, हमीदाबाद, कर्मअलीपुर गढ़ी, क्यामपुर, खेड़ा इस्लामपुर, खेड़की, सिलाना, सोंटी, सूप, टांडा, तिलवाड़ा में सोशल ऑडिट होगा।