फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीर दामोदर सावरकर के पदचिन्हों पर चलने का आहवान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में सोमवार को वीर दामोदर सावरकर का शहादत दिवस मनाया गया। इसका शुभारंभ प्रोफेसर डॉ. महेश कुमार मुछाल और डॉ. विनोद कश्यप ने किया। डॉ.. मुछाल ने बताया कि वीर सावरकर का जन्म महाराष्ट्र प्रांत में नासिक के निकट बागौर गांव में 28 मई 1883 को हुआ। वह न केवल स्वाधीनता संग्राम के तेजस्वी सेनानी थे, अपितु महान क्रांतिकारी, सिद्ध लेखक, कवि तथा दूरदर्शी राजनेता भी थे। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का सनसनीखेज व खोज पूर्ण इतिहास लिखकर ब्रिटिश शासन को हिलाकर रख दिया था। उन्होंने छात्र-छात्राओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डॉ. शशिकांत, डॉ. सतीश पाल, डॉ. किरण गर्ग, डॉ. दीपक, डॉ. सतेंद्र, ज्योति, मनोज, कपिल, चारू, साक्षी, सौरभ, पूनम, राहुल, अनिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें