फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस्ट बेबी अवार्ड सांस्कृतिक कार्यक्रम धूमधाम से मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

एसबीएम पब्लिक स्कूल में बेस्ट बेबी अवार्ड सांस्कृतिक कार्यक्रम धूमधाम से मनाया। इसमें बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक डॉ. संजीव आर्य ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप जलाकर किया। बेबी शो में दो श्रेणी बनाई गई। इसमें प्रथम श्रेणी में ढाई वर्ष से 5 वर्ष तक के बच्चों को लिया । जबकि द्वितीय श्रेणी में पांच वर्ष से सात वर्ष की बच्चों को लिया । प्रथम श्रेणी में अलीजा प्रथम , इंसा द्वितीय और अकी तृतीय रही। बेबी शो-2018 बेस्ट बेबी अवार्र्ड के लिए तीन सदस्य कमेटी का गठन किया । दूसरी श्रेणी में पारूल पंवार प्रथम , रुखसार द्वितीय और पिंगला मैडम तृतीय रही। प्रतियोगिता में करीब 50 बच्चों ने भाग लिया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक डॉ. संजीव आर्य ने कहा कि प्रतियोगिता में प्रत्येक छात्र-छात्राओं को भाग लेना चाहिए। मेधावी छात्रों से अन्य छात्रों को प्रेरणा लेनी चाहिए। पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद प्रतियोगिता में भी समयानुसार भाग लेना चाहिए। ताकि उनका मानसिक एवं शारीरिक विकास हो सके। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक ने बच्चों को प्रमाण पत्र, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के निदेशक डॉ. अशोक कुमार ने की। संचालन किरण मैडम ने किया। इसमें पूजा पंवार, पूजा जैन, नेहा मलिक, आरती तोमर, शिवानी तोमर आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें