फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकरी में भी रोका सड़क निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निरपुड़ा वाया टीकरी-गांगनौली मार्ग पर बनाई जा रही सड़क के निर्माण अनियमितता का मामला दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। रविवार को ठेकेदार ने टीकरी में सड़क बनाने का काम शुरू किया तो आपकी अपनी समिति कार्यकर्ताओं ने इसे फिर रुकवा दिया। इसको लेकर टीकरी में बैठक कर डीएम से मिलने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

निरपुड़ा वाया टीकरी-गांगनौली मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप लगाकर आपकी अपनी कार्यकर्ता पिछले चार दिन से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। सड़क निर्माण कार्य रुकवाया हुआ है। शनिवार को निरपुड़ा में सड़क निर्माण कार्य रुकवाया। ठेकेदार ने रविवार को टीकरी से सड़क निर्माण कार्य शुरू किया तो इसे भी रुकवा दिया । उन्होंने कहा जब तक डीएम स्वयं आकर सड़क की जांच नहीं करते, तब तक निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। इस को लेकर रविवार को टीकरी कस्बे में कस्बावासियों की बैठक हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सड़क का निर्माण मानक के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। ठेकेदार घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर रहा है। बैठक में निर्णय लिया सोमवार को इस संबंध में डीएम बागपत से मिला कर जांच की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा जब तक मानक के अनुसार सामग्री नहीं डाली जाती, तब तक सड़क निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर समिति अध्यक्ष डॉ. अरुण राठी, राजीव पहलवान, कुलदीप राठी, कालू राम राठी, विकास राठी, मा. महेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें