पेंटिंग में शैली और अंशिक ने बाजी मारी
बड़ौत (बागपत)। वनस्थली पब्लिक स्कूल में पर्यावरण विषय पर मंगलवार को पेंटिंग और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया । इसमें प्रतिभागियों ने अपनी कल्पनाओं को ड्राइंग सीट पर मूर्त रूप दिया। विजेताओं को सम्मानित किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंध समिति के आशीष जैन, संजय जैन, हर्षित जैन, रोहित जैन और प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने दीप जलाकर किया। प्रबंध समिति के आशीष जैन और हर्षित जैन ने बताया कि पेंटिंग में सीनियर वर्ग में शैली तोमर प्रथम, दिव्या तोमर द्वितीय और आयूषी तोमर तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में अंशिका तोमर, प्राची तोमर, साक्षी तोमर क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रही। स्लोगन प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में साक्षी तोमर प्रथम और हिमांशी तोमर द्वितीय रही। जूनियर वर्ग में देवांशी तोमर प्रथम और मानसी तोमर द्वितीय स्थान पर रही। विजेताओं को प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने ट्राफी देकर सम्मानित किया।