फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वजन कल्याण संस्था ने किया कार्यकारिणी का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वजन कल्याण संस्था की कमेटी गठित
विज्ञापन


बिनौली (बागपत)। डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्वजन कल्याण संस्था ने दरकावदा गांव में मंगलवार को बैठक की। इसमें सर्वसम्मति से संस्था की नई कार्यकारिणी का गठन किया।
इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व प्रधान महावीर सिंह ने कहा कि सर्वजन कल्याण संस्था राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रही है। संस्था की ओर से समय-समय पर निशुल्क सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्रों पर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं और युवतियों को आत्म निर्भर बनाया जाता है। इसके अलावा संस्था के कार्यकर्ता ग्रामवार नशाखोरी, कन्या भ्रूण हत्या आदि बुराइयों को खत्म करने के लिए अभियान चलाते हैं जो सराहनीय कार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें बिजेंद्र कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष, रविंद्र कुमार उपाध्यक्ष, सुधीर कुमार महासचिव, जितेंद्र कुमार सचिव, विनोद कुमार कोषाध्यक्ष और ब्रजपाल सिंह को संगठन मंत्री बनाया। इसमें जितेंद्र कुमार, सेंसर पाल, अंकुर कुमार, अरुण कुमार, सतबीर सिंह, अनिल कुमार, रविंद्र कश्यप, पवन, यतेंद्र कुमार, पंकज धीर, सतीश, मनोज आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें