फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सेवकों ने लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की रासेयो की द्वितीय इकाई का दूसरा एक दिवसीय शिविर श्री 1008 पार्श्वनाथ जैन मंदिर बड़ौली रोड में लगा। शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रवित्रा खत्री ने पूजा-अर्चना और मंत्रों से किया। शिविर के पहले चरण मेें वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। इसका विषय धर्म और आस्था से खिलवाड़ रहा। इस दौरान साइस्ता ने कहा कि बुरे लोग ही नहीं बेकार, हमारी अपनी सोच भी तो खराब है। ज्योति ने कहा बाबा के पास जाकर अपने भविष्य को जानने मेें उत्सुक लोग यह भूल जाते हैं कि ये बाबा तो इंसानों से भी बदतर है और वे इन्हें भगवान बना देते हैं। अन्य स्वयं सेवकों ने भी विचार रखे। दूसरे चरण मेें पोस्टर प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्राओं ने कन्या भ्रूण हत्या पर पोस्टर तैयार किए। साथ ही महिलाओं और खासतौर पर बच्चियों पर हो रहे अत्याचारों पर मंथन किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रवित्रा खत्री ने बताया कि पोस्टर प्रतियोगिता में साइस्ता प्रथम और साजिदा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें