फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव में मतदान आज, उम्मीदवारों ने प्रचार में झोंकी ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को होने वाले मतदान को लेकर प्रत्याशियों ने चुनाव-प्रचार में ताकत झोंक दी है। पूरी रात्रि प्रत्याशी गांव-गांव जाकर अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए वोटरों से मिन्नत करते रहे। वहीं कॉलेज प्रशासन ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है।
नगर के दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में आज छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान होना है। जबकि जैन स्थानवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में अब किन्हीं कारणों के चलते अब जनवरी माह में छात्रसंघ चुनाव कराने का निर्णय लिया। उधर दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज मेें छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर अक्षय चौहान और हेमंत खोखर के बीच चुनावी टक्कर हैं। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर सामिया और खुशी जैन, महामंत्री पद पर शुभ जैन और सुमन, सचिव पद पर अन्नु कुमारी और याचिका, कोषाध्यक्ष पद पर पिंकी और रचना आर्य में भी सीधा मुकाबला है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह और चुनाव अधिकारी डॉ. रजनी कश्यप ने बताया चुनावी की तैयारी पूर्ण हैं। कॉलेज में मतदान करने के लिए छह बूथ बनाएं गए हैं। छात्रसंघ चुनाव में 2584 वोटर भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मोदी का मास्क लगाकर मांगी वोट
बड़ौत। चुनावी मैदान मेें अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अक्षय चौहान के समर्थन ने मोदी का मास्क लगाकर छात्र-छात्राओं से वोट मांगे। साथ ही चुनाव जीतने पर उनकी समस्याओं का हल कराने का आश्वासन दिया। इसमें जिला संयोजक अंकुर, गौरव पंवार, अक्षय, खुशी, हैप्पी शर्मा, सुमंत, पिंकी, आलोक, विनीत, शिवानी, दीपेश, अंकुर, वरुण, पारूल, माटू पहलवान, आकाश, अर्चित, अमन, सौरभ, आगम, नीशू, ईशा, इशू रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें