बागपत। निकाय चुनाव में वोटरों ने बुधवार को दिन निकलते ही उत्साह दिखाया। इसके अलावा रात के करीब सात बजे तक वोटिंग हुई। दोपहर के समय मतदान की चाल ढीली रही। बूथों पर लंबी कतार लगी रही।
वोट डालने के लिए बुधवार को सुबह पौने सात बजे ही मतदान केंद्र पर वोटर पहुंचने शुरू हो गए । जैसे-जैसे दिन निकलता गया वैसे-वैसे मतदाताओं की संख्या बढ़ती चली गई । दस बजे अधिकांश मतदान केंद्र पर भीड़ लगी रही। दोपहर 12 बजे तक सहीं सिलसिला जारी रहा। इसके बाद धीरे-धीरे बूथों पर मतदाताओं की संख्या कम होने लगी । दोपहर दो बजे के बाद दोबारा से मतदान केंद्रों में लाइन लगनी शुरू हो गई । जो शाम तक जारी रही। कुछ बूथों पर करीब सात बजे तक वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया।
कई स्थानों पर खाली नजर आए बूथ
बागपत। मतदान के समय कई स्थानों पर बूथ खाली नजर आए। अग्रवाल धर्मशाला के एक बूथ पर दोपहर 12 बजे बहुत कम मतदाता दिखाई दिए। इसी तरह जैन इंटर कॉलेज के एक बूथ भी खाली नजर आया। वहीं दूसरे बूथ पर सुबह से शाम तक भीड़ लगी रही।