फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरूनाक जयंती पर किया गुरू ग्रंथ साहेब का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गुरुनानक जयंती पर शनिवार को सभी गुरुद्वारों में गुरू ग्रंथ साहेब का पाठ किया । भजन कीर्तन में श्रद्धालु ने नृत्य किया। उपासना कर परिवार को समृद्ध करने की दुआएं मांगी। केेक काटकर प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन

शहर के ठाकुरद्वारा मोहल्ला स्थित गुरुद्वारे में समाज के लोगों ने गुरु नानक जयंती धूमधाम के साथ मनाई । सुबह के समय महिलाओं ने प्रभातफेरी निकाली। भजन कीर्तन कर अरदास की। गुरू ग्रंथ साहेब का पाठ किया । इसमें भक्तों ने भाग लिया। गुरू नानक देव की प्रार्थना की । शाम के समय समाज के लोगों ने गुरुद्वारे में पहुंचकर प्रार्थना की । कीर्तन के दौरान केक काटा, इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा। रविवार को लंगर होगा । कृष्णा देवी, ममता, बिना, रजनी, गोपाल, विक्की, सोनू, गौरव, गर्भित, रोहन, सचिन, राहुल जुनेजा, नितिन, कमल, भारत मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें