फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 108 दंत रोगियों का परीक्षण व परामर्श दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
शिविर में 108 दंत रोगियों का परीक्षण व परामर्श दिया
विज्ञापन

बड़ौत। गांधी रोड स्थित दुर्गा दंत चिकित्सा केंद्र पर नि:शुल्क मुख एवं दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ ब्राह्मण महासभा के सचिव डॉ. घनश्याम शर्मा ने किया। महिला डेंटल सर्जन डॉ. ऋचा वशिष्ठ ने महिला रोगियों और बच्चों के दांतों का परीक्षण कर बताया कि बच्चों में एक से दो वर्ष की आयु के उपरांत बोतल से दूध नहीं पिलाना चाहिए। इससे बचपन में नर्सिंग बोतल कैरीज नामक बीमारी होती है। शुभारती दंत महाविद्यालय मेरठ की पैरीथोडाटोलॉजी विभाग की पूर्व सहायक प्रोफेसर डॉ. शोभना मिश्रा ने बताया कि आज मसूड़ो की बीमारी का प्रमुख कारण बढ़ती मधुमेह की बीमारी भी है। डॉ. वैभव मिश्रा ने भी रोगियों का भी परीक्षण किया। शिविर में 108 रोगियों का परीक्षण व परामर्श किया गया। इसके उपरांत डॉ. विकास वशिष्ठ ने अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर दीपक शर्मा, डॉ. एसपी वशिष्ठ, डॉ. एसके मिश्रा, डॉ. आर पी कटियार, डॉ. आरसी वशिष्ठ, डॉ. भीम खोखर, डॉ. कपिल तोमर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें