रमाला (बागपत)। कासिमपुर खेड़ी गांव में राजीव कुमार के आवास क्षेत्र के लोगों की बैठक हुई। इसमें सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह के मंत्री बनाने पर हर्ष व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा मंत्री बनने से क्षेत्र का विकास होगा। मार्गों की हालत में सुधार होगा। इसमें डॉ. आत्माराम तोमर, बाबूराम, राजेंद्र सिंह तोमर, प्रबंधक अनिल कुमार, धर्मवीर चेयरमैन, तेजपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, जयप्रकाश, अरविंद कुमार, हरबीर सिंह, देशपाल, डॉ. अमित, आशू, सुमित, डॉ. राजपाल शर्मा, गौरव, शेखर, पप्पू, अरुण आदि मौजूद रहे।