फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन हादसे के बाद बागपत में अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मुजफ्फरनगर में ट्रेन हादसे के बाद जिले में स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने बताया एंबुलेंस चालकों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। जिलेभर के पीएचसी और सीएचसी के प्रभारियों को इमरजेंसी की स्थिति में तैयार रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन

शनिवार को हादसे के बाद घायलों को आसपास के जिलों में उपचार के लिए लेकर जाने की संभावनाओं के बीच सीएमओ ने आकस्मिक सेवाओं को तैयार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया जिला अस्पताल समेत अन्य जगहों पर ऑक्सीजन और अन्य दवाइयों का पर्याप्त इंतजाम रखवाया है। ताकि इमरजेंसी की स्थिति में मरीजों को उपचार मिल सकें। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारियों को अलर्ट किया । एंबुलेंस सेवा के प्रभारी को निर्देश दिए वह वाहनों को तैयार रखें। सीएमओ ने बताया प्रशासन ने अभी तक वाहनों की मांग नहीं की है, प्रत्येक स्थिति से निपटने की तैयारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें