फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में अपराध व भ्रष्टाचार का बोलबाला- जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में अपराध और भ्रष्टाचार बढ़ा : ठाकुर
विज्ञापन


बड़ौत (बागपत)। रालोद कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। इस मौके पर बड़ौत विधानसभा इकाई के अध्यक्ष की घोषणा की। जिलाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा जनपद में अपराध और भ्रष्टाचार बढ़ा है।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा भाजपा सरकार विफल हो चुकी है। अपराध बढ़ रहे हैं और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। अब जनता भाजपा से विमुख होती जा रही है। ऐसे में कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को सुनें और उन्हें हल कराने का प्रयास करें। पूर्व विधायक साहब सिंह ने कहा प्रदेश में जब से भाजपा की योगी सरकार आई है। चारों ओर अपराधों की बाढ़ आई है। पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें । इस मौके पर रालोद नेता अश्वनी तोमर, सुबोध राणा ने भी विचार रखे। संचालन युवा रालोद जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर ने किया। इसमें जिलाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने बड़ौत विधानसभा इकाई के अध्यक्ष पद पर जसवीर सिंह मलकपुर को मनोनीत किया। इस दौरान उनका माला पहनाकर स्वागत किया। इसमें सुरेश मलिक, मनोज कुमार, प्रधान दीपक, कृष्णपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें