फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

146 करोड़ के प्रस्तावों पर आज मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले के प्रभारी मंत्री एसपी सिंह बघेल की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला योजना की बैठक आयोजित होगी। वर्ष 2017-18 में विकास कार्यों के करीब 146 करोड़ रुपये के बजट का अनुमोदन किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला योजना की मीटिंग की तैयारियां की गई। सीडीओ चांदनी सिंह ने बताया पहले यह मीटिंग 12 अगस्त को होनी थी, लेकिन इसके समय में परिवर्तन करते हुए इसे 11 अगस्त को रखा गया है। अनुमोदन के लिए इस बार 146.66 करोड़ रुपये के प्रस्ताव रखे जाएंगे। प्रभारी मंत्री एसपी सिंह बघेल के अलावा सांसद सत्यपाल सिंह और विधायक भी मीटिँग में मौजूद रहेंगे। मीटिंग सुबह 10 बजे से विकास भवन में होगी। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने बताया जिला योजना की मीटिंग के बाद प्रभारी मंत्री एसपी सिंह बघेल भाजपा कार्यकर्ताओं की सभागार में ही मीटिंग लेंगे। इसमें डीएम और एसपी भी मौजूद रहेंगे। जिले की समस्याओं को मीटिंग में रखा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें