छपरौली(बागपत)। क्षेत्र में तेज धारदार वाले तार की चपेट में आने से गाये घायल हो रही हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जांच कराकर तेज धारदार वाले तार हटवाने की मांग की है। खेतों में ऐसे तार लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की । ग्रामीणों ने डीएम भवानी सिंह को पत्र भेजते हुए बताया कि अब तक कई गाय घायल हो चुकी हैं। खेतों के चारों ओर लगे तेज धारदार तार ही इसका कारण है, जिनकी चपेट में आने से वे घायल हो रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जो गाय घायल अवस्था में मिल जाती है उनका तो वे इलाज करा रहे हैं। आक्रोशित लोगों ने जिलाधिकारी बागपत से मांग की है कि जांच कराके ये जानलेवा तार हटवाने की मांग की है। बिजेंद्र सिंह, बृजपाल, जयवीर सिंह, नरेश, गौरव हरेंद्र, सौरभ सिंह, सतपाल, सतेंद्र और हरबीर शामिल रहे।