बागपत। जिले के प्रधानाचार्यों की बैठक शहर के श्री यमुना इंटर कॉलेज में आज (बृहस्पतिवार) होगी। इसमें नवीन शिक्षा सत्र को सफलता से संचालन पर मंथन होगा। डीआईओएस पीके मिश्रा ने बताया नवीन शिक्षा सत्र का शुभारंभ हो गया है। सभी स्कूलों में हवन साथ सत्र का शुभारंभ किया। नए छात्रों का भी दाखिला स्कूलों में चल रहा है। शैक्षिक सत्र 2017-18 के सफलतापूर्वक संचालन के लिए बृहस्पतिवार को जिले के सभी इंटरमीडिएट और हाईस्कूल के प्रधानाचार्यों की बैठक होगी। उन्होंने बताया बैठक में कॉलेज स्टाफ स्टेटमेंट, कक्षावार छात्र-छात्राओं की संख्या, विद्यालय स्तर पर लंबित प्रकरणों की स्थिति, वर्दी वितरण संबंधित सूचनाएं पर विचार होगा।