बड़ौत (बागपत)।
कांग्रेस अनुसूचित जाति/ जन जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष योगी जाटव ने कहा दलित समाज के लोगों का हित कांग्रेस में ही सुरक्षित है।
मैन बाजार स्थित वाल्मीकि धर्मशाला में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा राहुल गांधी ही दलितों की समस्याओं को लेकर चिंतित है, देश में जहां भी दलित समाज के लोगों पर कोई परेशानी होती है, वह उनके बीच जाकर उनका दर्द बांटते हैं। उन्होंने कहा दलित समाज एकजुट होकर कांग्रेस के साथ आए। उन्होंने कहा कांग्रेस ने ही दलित समाज के हित में कई काम किए हैं। उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री सबका साथ, सबका विकास की बात करते हैं, लेकिन उनकी पार्टी के लोग ही दलितों पर अत्याचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा भाजपा के लोग गोमाता की जय बोलते हैं और बूचड़खानों में हिस्सेदारी भी इस पार्टी के लोगों की है। इसकी अध्यक्षता राजपाल शर्मा ने की। संचालन नरेश वाल्मीकि ने किया। इसमें सुभाष भारद्वाज, वेद प्रकाश, सहेंद्र, महेंद्र कोरी, प्रदीप, दलीप वाल्मीकि, दौलतराम, रजनी, बीना, महिपाल, धन सिंह, सत्यवीर, कुलदीप, लतीफ ठेकेदार, सलीम आदि रहे।