फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जिले में 38 गांव घोषित किए गए टीबी मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले की 38 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कराए गए सर्वे में इन ग्राम पंचायतों में एक भी टीबी का मरीज नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले को टीबी मुक्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। विभाग की ओर से गांवों में घर-घर सर्वे कराकर मरीजों की पहचान कर उनका इलाज शुरू कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में जिले की 244 ग्राम पंचायतों में 38 ग्राम पंचायतों में एक भी टीबी का मरीज नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। इन ग्राम पंचायतों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
इन ग्राम पंचायतों को टीबीमुक्त घोषित किया
बिहारीपुर, खेड़की, संतोषपुर, सूजरा, अहमदपुर गठीना, कर्मअलीपुर गढ़ी, नंगला जाफराबाद, खड़खड़ी, फतेहपुर चक, चौबली, अंगदपुर, आरिफपुर खेड़ी, हेवा, सिलाना,चांदनहेडी, माखर, चंदायन, दादरी, मालमाजरा, नंगला रवां, कांहड, नंगला कनवाड़ा, धनौरा टीकरी, बंदपुर, नौरोजपुर, सैदपुर, महरमपुर, मंसूरपुर, फुलैरा, खैला, घटौली, हरियाखेड़ा, सिखेड़ा, मुकंदपुर, ओगटी, मतानतनगर, कैड़वा और पुट्ठा गांव को टीबी मुक्त घोषित किया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांवों में टीबी के मरीजों का सर्वे कराया गया था। सर्वे के बाद 38 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। विभाग की ओर से इन ग्राम पंचायतों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। - डॉ यशवीर सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें