प्रधानमंत्री आयुष्मान योजन के अंतर्गत विशेष पखवाड़े का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत / बड़ौत / खेकड़ा। प्रधानमंत्री आयुष्मान योजन के अंतर्गत विशेष पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। बुधवार को जिले भर के जनसेवा केंद्रों पर 168 परिवारों के 371 पात्र लोगों ने गोल्डन कार्ड बनाने के लिए आवेदन किए गए है।
सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि गरीब परिवार के लोगों को पांच लाख रुपये तक नि:शुल्क उपचार कराने के लिए प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड बनाए जाते है। योजना के अंतर्गत जिले के 45 हजार 23 परिवारों के 2 लाख 25 हजार 115 लाभार्थियों का चयन किया गया था। इनमें से 22 हजार 406 परिवारों के 72 हजार 400 गोल्डन कार्ड बन पाए है। शासन ने गोल्डन कार्ड बनाने में तेजी लाने के लिए दस मार्च से 24 मार्च तक विशेष पखवाड़े के अंतर्गत जनसेवा केंद्रों पर निशुल्क गोल्डन कार्ड बनाने के निर्देश दिए थे। बुधवार को जिले भर में 168 जनसेवा केंद्रों पर 371 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड के लिए आवेदन किए गए है।