फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काठा के एनएस स्कूल में विज्ञान दिवस पर प्रदर्शनी लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। एनएस पब्लिक स्कूल काठा में बृहस्पतिवार को विज्ञान दिवस मनाया। विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया, इसमें आकर्षक और मनमोहक मॉडल प्रस्तुत किए। प्रबंधक आनंद कुमार ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। शिक्षक अनमोल त्यागी ने बताया कि कक्षा आठ की छात्रा सिंधु तोमर ने मोबाइल के रेडिएशन के प्रभाव पर मॉडल बनाए। छात्रा गायत्री ने पौधों में पोषण नाम शीर्षक पर मॉडल प्रस्तुत किया। कक्षा सात की छात्रा आयुषी ने सूक्ष्म जीवाणुओं के प्रभावों पर मॉडल बनाया। प्रबंधक ने मेधावियों को पुरस्कृत किया। इसमें देव गौतम, रूबीना, वर्षा त्यागी, श्याम शुक्ला, शिखा त्यागी, शिखा बालियान, शिक्षा निदेशक रामसेवक शर्मा का सहयोग रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें