बड़ौत (बागपत)। चौ. केहर सिंह शूटिंग एकेडमी में प्रथम प्रमेंद्र मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह, संस्थाध्यक्ष प्रो. आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर, प्रधानाचार्य जेपी सिंह, प्रदीप शर्मा, कोच श्रवण कुमार ने किया। शूटिंग चैंपियनशिप 28 फरवरी से 3 मार्च तक चलेगी, इसमें संपूर्ण भारत से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। बृहस्पतिवार को आईएसएसएफ पिस्टल में तरंग 600 में से 547 अंक के साथ सबसे आगे रहे। एनआर पिस्टल में अभिषेक ने 340, आर्यन ने 350 अंक बनाए। आईएसएसएफ रायफल में अभिनव ने 566 अंक बनाए। एनआर रायफल बालिका वर्ग में मधु धामा ने 356 अंक बनाए और एनआर रायफल में ही 386 अंक के साथ रवि कुमार सबसे आगे हैं। इस मौके पर श्रवण कुमार, मयंक राठी, अफसर, सर्वेश तोमर, प्रेमपाल तोमर, नैना गुप्ता आदि रहे।