बागपत। सरूरपुर कलां गांव में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पड़ी गंदगी से मुख्यमंत्री से निजात दिलाने की मांग की है। हाईवे पर कूड़े का ढेर लगा हुआ है। संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। जलभराव की भी समस्या है। 20 फरवरी को बालैनी में होने वाली मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भी समस्या से अवगत कराया जाएगा। सुभाष नैन ने बताया कि सोमवार को डीपीआरओ आलोक शर्मा ने गांव निरीक्षण किया है। उन्हें भी समस्या बताई, लेकिन कोई आश्वासन नहीं दिया। कोमिल, ओमप्रकाश, महिपाल, रविंद्र, कोमिल नैन, प्रदीप, जितेंद्र, सचिन ने भी कार्रवाई की मांग की है।