फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बीएसएनएल कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर तीन दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी। सोमवार को पहले दिन कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया।
केंद्रीय संघ के आह्वान पर बड़ौत बीएसएनएल कर्मचारियों ने सोमवार को एक्सईएन दफ्तर में एकत्र होकर विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा दूरसंचार क्षेत्र की सभी प्राइवेट कंपनियों ने 4जी कनेक्शन दे दिए है, लेकिन बीएसएनएल को अभी तक 4जी की अनुमति नहीं दी गई है। तृतीय पे कमीशन लागू कराया जाए। बीएसएनएल की संपत्ति बीएसएनएल के नाम कराई जाए और कर्मचारियों को जीपीएफ फंड का हिसाब कराया जाए। मांगों को लेकर सोमवार से कर्मचारी तीन दिवसीय हड़ताल पर चले गए। धरने पर मिथलेश तिवारी, अजयपाल आर्य, कैलाशनाथ तिवारी, बुद्ध कुमार, अजयवीर, ब्रजमोहन शर्मा, संजय सिंह, तिरस पाल, विजय कुमार, अजय, बब्बल, विनोद, मनोज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें