खेकड़ा (बागपत)। शनिवार को खेकड़ा थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस में थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने नगर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर विद्युत एवं राजस्व विभाग से संबंधित तीन शिकायती पत्र आए। इनमें से एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं किया। इनको विद्युत एवं राजस्व विभाग को समाधान के लिए सौंपा गया।