फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु आश्रय केंद्र चालू कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। बेसहारा गोवंश पशुओं से परेशान किसानों ने बीडीओ को ज्ञापन देकर बदरखा के पशु आश्रय केंद्र को शीघ्र चालू कराए जाने की मांग की है। भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रभारी खंड विकास अधिकारी कृष्णपाल सिंह मान से मिला और उन्हें मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बताया कि आवारा गोवंश पशुओं से उनके खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो रही है। इन पशुओं से फसलों के बचाव के लिए किसानों को अपने खेतों की रखवाली करने को मजबूर होना पड़ रहा है। पहले के मुकाबले इन पशुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। किसानों ने प्रशासन से आवारा पशुओं का समुचित प्रबंध कराए जाने के लिए पशु आश्रय केंद्र को शीघ्र चालू कराए जाने की मांग की है। इस दौरान नरेंद्र, चंद्रपाल, सुक्रमपाल, मुखिया व मांगेराम व कुलदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें