छपरौली (बागपत)। कस्बे में श्याम सिंह के आवास पर सर्व समाज सेवा ट्रस्ट ने बैठक की। वक्ताओं ने कन्या भ्रूण हत्या पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कन्या भ्रूण हत्या के कारण लड़के और लड़कियों के अनुपात में काफी अंतर हो गया है। अगर यही स्थिति जारी रही तो वह दिन दूर नहीं जब लड़कों की शादी के लिए लड़कियां नहीं मिलेगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी समाज की होगी। कन्या भ्रूण हत्या में जब महिलाओं की भी हिस्सेदारी हो तो यह तो ओर भी अधिक निंदनीय हो जाती है। बैठक में समाज से आह्वान किया गया कि लिंगानुपात बराबर करने के लिए कन्या भ्रूण हत्या को तत्काल प्रभाव से बंद कर देना चाहिए। अगर कहीं लिंग जांच की जाती है तो उसकी सूचना प्रशासन को दी जाए। अब यह कानूनी रूप से अपराध है। ट्रस्ट के पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र कुमार, महासचिव संजीव कुमार, जिला सचिव विनोद कुमार, सदस्य जितेंद्र कुमार, प्रचार मंत्री गंगाराम, तेजपाल, अनवर, जयवीर आदि रहे।