बिनौली (बागपत)। जिवाना गुलियांन स्थित एमजेएम पब्लिक स्कूल में बुधवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक वेदपाल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रमाणपत्र व ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य हरिदत्त शर्मा ने बताया कि कक्षा 9 की निकिता ने वूमन ऑफ द चैंपियन का खिताब जीता तथा तीन स्वर्ण, तीन रजत व एक कांस्य पदक भी जीता। कक्षा आठ के विशाल ने चैंपियन ऑफ मैन का खिताब जीता तथा पांच स्वर्ण, दो रजत पदक भी जीते। इस अवसर पर अरविंद कुमार, सन्नी तोमर, नागेन्द्र सिंह, सुनीता, सोनिया, मुस्कान, दीपा, निधि, दीपिका आदि मौजूद रहे।