बड़ौत (बागपत)। माल माजरा गांव के ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और तालाब की खोदाई कराने की मांग की। माल माजरा गांव के काफी संख्या मेें ग्रामीण तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि हाईकोर्ट द्वारा तालाब की खोदाई और सफाई कराने के आदेश डीएम को दिए जा चुके हैं। गांव के लोगों द्वारा तालाब की खोदाई व सफाई के लिए 18 से 20 नवंबर तक आमरण अनशन किया । अधिकारियों ने दस दिन का समय देकर धरना समाप्त करा दिया था। अब फिर 23 जनवरी से ग्रामीण तालाब पर टेंट लगाकर धरने पर बैठे हैं, लेकिन प्रशासन का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। उन्होंने एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में चेतावनी दी है कि 2 फरवरी से ग्रामीण यदि सफाई नहीं की तो आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा। इसमें संहसर पाल, विनोद कुमार, सुभाष, हरवीर, गजेंद्र, कपिल आदि रहे।