बागपत। स्वास्थ्य विभाग में तैनात संविदा कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। मरीजों को परेशानियां उठानी पड़ी। विभाग के कार्य भी प्रभावित हो रहे। चेतावनी है जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर पर डॉक्टर और अन्य कर्मचारी बेमियादी जिला अस्पताल में धरने पर बैठे हुए है। उनकी मांग जब तक समान कार्य समान वेतन, ठोका प्रथा पर रोकथाम, संविदा कर्मचारियों को स्थायी समायोजन और नवीन पद, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं अन्य कार्यक्रमों में योगदान देने वाली आशा बहुओं को 10 हजार का मानदेय की मांग पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन चलता रहेगा। वहीं डॉक्टर और अन्य कर्मचारियों के हड़ताल के कारण मरीज परेशान हो गए है। सीएचसी और पीएचसी में मरीजों की संख्या में कमी तो आई है, लेकिन स्थाई डॉक्टरों के सामने परेशानी खड़ी होनी शुरू हो गई। विभाग के कार्य भी प्रभावित हो गए है। जिलाध्यक्ष गोपाल राणा, डॉ. श्रवण गोस्वामी, डॉ. राजीव, हेमा, वर्षा, सोनिया, ललित सिंह, अनूप पूनिया, प्रवीण कुमार, सचिन शर्मा, कृष्णपाल, मनोज, वंदना, रिहान खान मौजूद रहे।