खेकड़ा (बागपत)। नगर की लाइनपार बस्ती के लोगों ने खेकड़ा तहसील में असामाजिक तत्वों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उपजिलाधिकारी से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
बुधवार को लाइनपार बस्ती निवासी अनेक लोग वाहनों में सवार होकर खेकड़ा तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि बस्ती में असामाजिक तत्व महिलाओं और युवतियों के साथ आए दिन छेड़छाड़ करते हैं और विरोध करने पर उनकी और उनके परिजनों की पिटाई करते हैं। उन्होंने उपजिलाधिकारी से असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। एसडीएम पुलकित गर्ग ने उन्हें मामले की जांच करा असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान यूनुस, हारून, मोमीन, जावेद, दिलशाद, अकबर, इमरान, सबाना, जमीला, रुखसार, शबनम, शायरा आदि मौजूूद रहे।