बागपत। जिला उद्यान अधिकारी सर्वेश चंद पांडेय ने उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के निदेशक से योजनाओं के संचालन के लिए गाड़ी और तकनीकी कर्मचारी उपलब्ध कराने के लिए मांग की है। पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि मेरठ से कर्मचारी को यहां भेजा हुआ है। बताया कि यह कर्मचारी शराब के नशे में रहता है। दफ्तर के एक कमरे पर कब्जा किया। नशे में रहने से विभागीय कोई भी कार्य करने की स्थिति में नहीं रहते हैं। उन्हें मेरठ मूल तैनाती पर भेजा, लेकिन दोबारा से वापस बागपत में भेजा। जिला उद्यान अधिकारी ने समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
ग्राम पंचायत अधिकारी को नोटिस जारी
बागपत। डीपीआरओ आलोक शर्मा ने एक ग्राम पंचायत अधिकारी को नोटिस जारी किया। आठ बिंदुओं पर आरोप लगाकर स्पष्टीकरण मांगा।