फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस के सिपाही ने लगाई सरेंडर की अर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी से अपहरण कर अनुज की हत्या करने के मामले में फरार चल रहे यूपी पुलिस के सिपाही ने न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की अर्जी लगाई है। पुलिस सिपाही को गिरफ्तार नहीं कर पाई। दिल्ली पुलिस का सिपाही पहले ही कोर्ट में सरेंडर कर चुका है।
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी से 27 नवंबर को मेरठ निवासी अनुज की तीन युवकों ने अपहरण कर हत्या की। मृतक के मामा हरिओम निवासी निबाली ने दिल्ली पुलिस के सिपाही मनोज धामा, यूपी पुलिस के सिपाही कपिल धामा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मृतक अनुज ने दोनों सिपाहियों के छोटे भाई रवि धामा की हत्या की। वह जमानत पर जेल से छूटकर बाहर आया। 15 दिन पहले आरोपी दिल्ली पुलिस के सिपाही मनोज धामा ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। पुलिस ने मनोज को कस्टडी रिमांड पर लेकर घटना का खुलासा किया। आरोपी यूपी पुलिस का सिपाही कपिल धामा फरार चल रहा है। कपिल धामा ने न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की अर्जी लगाई। पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी। वह बुधवार को न्यायालय में सरेंडर कर सकता है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कपिल धामा ने सरेंडर की अर्जी लगाई है। पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है। सरेंडर करने से पहले ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें