फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर घर-घर जलाएं जाएंगे कमल दीप : पवन गोयल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। भाजपा के पश्चिम उत्तर प्रदेश के मंत्री पवन गोयल ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर लाभार्थियों के घर-घर जाकर कमल दीप जलाए जाएंगे और उनको पार्टी की योजनाओं की जानकारी देंगे। पार्टी की ओर से कमल विकास ज्योति महाभियान की शुरूआत की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को वात्सायन पैलेस में भाजपा की बैठक में मुख्य अतिथि पश्चिमी उत्तर प्रदेश मंत्री पवन गोयल ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर कमल विकास ज्योति महाअभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम के तहत केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने वाले लाभार्थियों के घर-घर कमल दीपक जलाए जाएंगे। इसके लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। चाहे विधायक हो या, चाहे सांसद सभी बूथों की जिम्मेदारी मिलेगी। जिला संयोजक नीरज शर्मा ने कहा कि सभी को एक-एक बूथ की जिम्मेदारी दी जाएगी, ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। लोकसभा संयोजक रामपाल नेहरा ने कहा कि भाजपा देश हित में कार्य कर रही है और गरीबों व किसानों के लिए विभिन्न योजना चला रही है।
जिला संयोजक नितिन शर्मा ने कहा कि संगठन द्वारा तय कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी निभाएं। पूर्व जिलाध्यक्ष डा. कुलप्रकाश, महामंत्री मोहन बेदी, जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने भी विचार रखे। इस दौरान सूरजपाल, अशोक चौहान, अनिता खोखर, सरिता चौधरी, श्याम सुंदर गर्ग, भूपेंद्र शर्मा, चंद्रवीर तोमर, सचिन त्यागी, नरेश वर्मा, दौलतराम यादव, जयकुमार, अश्वनी प्रभाकर, विपिन शर्मा, नवीन शर्मा, प्रमोद, विवेक, राकेश, लोकेंद्र, अनिल चौहान, संजीव राठी, अंकुर, राजन जैन, पवन गोयल, सुधीर सिंह, विरेश तोमर, प्रकाश मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें