बड़ौत (बागपत) ।
जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में सोमवार को गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें छात्राओं को फिटनेस का अर्थ समझाया।
गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सुनील धीमान प्रोफेसर खेल एवं शारीरिक शिक्षा विभाग एमएम डिग्री कॉलेज खेकड़ा, कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिता जैन व डॉ. प्रवित्रा खत्री ने संयुक्त रूप से किया। डॉ. सुनील धीमान ने कहा कि आज बच्चे जंक फूड के शौकीन बन चुके हैं, जिस कारण वे अनेकों बीमारियों से घिरे हैं और मोटापे के शिकार भी बन रहे हैं। उन्होंने फिटनेस का अर्थ समझाते हुए बताया कि खेलना, कूदना एवं नृत्य करना ही शारीरिक क्रियाएं कहलाती है। जो मानव शरीर के लिए बहुत लाभप्रद है। नियमित व्यायाम एवं योग से कई घातक बीमारी से बचा जा सकता है और हमारे शरीर के वजन आदि को भी नियंत्रित करता है। संचालन डॉ. प्रवित्रा खत्री ने किया। इसमें डॉ. अनिता जैन, डॉ. वंदना शर्मा का योगदान रहा।