फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलो-बोलो प्रेमियो, श्याम बाबा की जय........

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। खाटू श्याम समिति के तत्वावधान में श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव एवं निशान यात्रा का आयोजन किया, इसमें रातभर भजनों पर श्रद्धालु भक्ति में लीन रहे।
विज्ञापन

दिगंबर जैन कॉलेज के मैदान में शनिवार शाम निशाना यात्रा का आयोजन किया, जो गांधी रोड, अतिथि भवन, नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति, भगवान महावीर मार्ग होते दिगंबर जैन कॉलेज मेें समाप्त हुई। यहां भजन संध्या का आयोजन किया, इसका उद्घाटन चेयरमैन अमित राणा ने किया। मुख्य अतिथि विधायक केपी मलिक, युगल किशोर, डॉ. शिव कुमार मिश्रा, सतेंद्र गुप्ता, अंकित अग्रवाल रहे। श्रृंगार शिव कुमार गोयल, ज्योति प्रज्ज्वलित संजय गुप्ता, छत्र भेेंटकर्ता संजय अग्रवाल, पटका भेंटकर्ता मेजर नीरज दत्त शर्मा, झंडारोहण नवीन गुप्ता, बालाजी महाराज की सेवा विवेक, चंवर सेवा शुभम अग्रवाल, हिमांशु गुप्ता, प्रसाद वितरक कमल मित्तल, छप्पन भोग राकेश कुमार गुप्ता, अनिल अग्रवाल, इत्र सेवा सुरेंद्र कुमार गर्ग, निशान यात्रा सोमपाल गुप्ता रहे।
भजन संध्या का शुभारंभ कर राम कुमार लक्का ने बोलो-बोलो प्रेमियों, श्याम बाबा की जय, सोने लक्का ने जब से तेरी मेरी मुलाकात हुई, सारे कहते हैं करामात हो गई, भजन प्रस्तुत किया। मोना महत्ता और संदीप तायल की भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालु भक्ति में विलीन रहे। इसमें अध्यक्ष ब्रजेश कुमार शर्मा, महामंत्री अजय गर्ग, कोषाध्यक्ष आशु गुप्ता, संरक्षक हरिमोहन अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, निदेश अग्रवाल, अनिल, सतीश चंद मित्तल, अजय अग्रवाल, शुभम गुप्ता, हर्षित गुप्ता, देवदत्त कौशिक, दिनेश गोयल, संजय गर्ग आदि रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें