बड़ौत (बागपत)।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ द्वारा घोषित चौधरी चरण सिंह इंस्टीट्यूट आफ एजूकेशन का बीएड द्वितीय का परीक्षा फल घोषित किया। मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। संस्थान का बीएड द्वितीय वर्ष का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा। छात्राओं को सम्मानित करने के लिए समारोह का उद्घाटन डा संजीव आर्य ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। उन्होंने बताया कि जयमाला रानी ने कॉलेज मेें प्रथम स्थान, सोनिका ने द्वितीय स्थान व अंकित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने मेधावियों को सम्मानित किया। इसकी अध्यक्षता संस्थान की संचालन समिति के महासचिव अशोक ने की। संचालन डॉ. जावेद अली और डॉ. ओमपाल धनकड़ ने किया। इसमें श्वेता राठी, राहुल, हरिप्रकाश, शालू, ओमपाल पूनिया, अंकुर आदि रहे।