फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव टयौढ़ी में सफाई अभियान चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। टयौढ़ी गांव में युवाओं ने गांव में फैली गंदगी को साफ करने के लिए सफाई अभियान चलाया। बृहस्पतिवार को समाजसेवी धर्मेंद्र चौधरी टयौढ़ी पहुंचे। इस दौरान वहां पड़े कूडे़ और तालाब पर गंदगी देख कर लोगों के स्वास्थ्य के प्रति चिंता व्यक्त की । ग्रामवासियों ने बताया कि कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई । धर्मेंद्र चौधरी ने तुरंत ही वहां साफ सफाई की व्यवस्था की और कहा कि कार्य आश्वासन से नहीं, संकल्प से होते हैं। साफ सफाई कराने के बाद ग्रामवासियों से प्रतिज्ञा कराई कि अपने आसपास के परिवेश में गंदगी नहीं करेंगे, ना ही करने देंगे । इस कार्य में गौरव देव शर्मा, राजीव तोमर बावली, सुमित दांगी, सचिन शास्त्री, अतिजीत सिंह, राजीव सरूरपुर, दीपक शर्मा, नीरज, पवन, प्रवीण, जितेन्द्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें