बड़ौत (बागपत)। सपा के जिला कार्यालय प्रभारी सुरेंद्र पंवार ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी से जनता परेशान हो चुकी है। किसानों की रबी की फसल भी प्रभावित हो रही है। बृहस्पतिवार को आवास विकास कॉलोनी मेें अशोक तोमर के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक मेें उन्होंने कहा कि एक ओर किसानों के गन्ना का भुगतान नहीं हो रहा है, वहीं डीजल के दामों में हो रही बढ़ोत्तरी से किसान परेशान हो चुका है। अपराधों में निरंतर वृद्धि हो रही है। मीरापुर रजबहे की पटरी की हालत भी भी वर्षों से खराब है। इस बैठक में अध्यक्षता मास्टर सीताराम ने की व संचालन सहदेव सिंह ने किया। इसमें संजीव, विक्रम सिंह, ब्रजपाल सिंह, ओमप्रकाश, ललित सभासद, गुड्डू, राजू, हाजी इसार, अयूब, यूनुस आदि रहे।