बागपत। सर्व शिक्षा अभियान एवं समेमित शिक्षा के अंतर्गत ब्लॉक संसाधन केंद्र मेडिकल एसेसमेंट कैंप का आयोजन किया। इस दौरान दिव्यांग बच्चों के परिजन प्रमाणपत्र एवं मेडिकल चेकअप को पहुंचे। डॉक्टरों ने बच्चों की जांच कर बच्चों को चिन्हित किया। डॉ. सीआई रजा, डॉ. सुनील कुमार, लिपिक अनिल कुमार ने दिव्यांग बच्चों की जांच की। शिविर में 12 तक समस्त परिषदीय मान्यता सहायता प्राप्त प्राथमिक और उच्च प्राथमिक, इंटरमीडिएट कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज के बच्चे शामिल रहे। 50 बच्चों की जांच की। 24 को दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए। तीन बच्चों को मेडिकल कॉलेज मेरठ जांच के लिए रेफर किया। तीन बच्चों को ईभास अस्पताल शाहदरा रेफर किया। इसमें एबीआरसी अशोक अंतिल, प्रवीर सिंह, जितेंद्र कुमार, विश्वंभर सिंह, योगेश कुमार, परवेज आलम, अमित कुमार, बबीता शर्मा, राजपाल सिंह आदि रहे।