अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। जनपद बागपत के समस्त प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैनात रसोइयों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया। जिलाध्यक्ष अमिता ने बताया कि उनका विरोध जब तक जारी रहेगा, जब तक उनका मानदेय 15 हजार रुपये नहीं होगा। 23 सितंबर को जिले की समस्त रसोइयां छपरौली बीआरसी पर एकत्र होगी, जहां पर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। इस दौरान शशि शर्मा, कृष्णा पांचाल, मिथलेश, कमलेश, संतरेश मौजूद रहे।