पॉलीटेक्निक कॉलेज में सीधे प्रवेश के लिए पहुंचे
बड़ौत। दिगंबर जैन पालीटेक्निक में बुधवार को सीधे प्रवेश के तहत दाखिला पाने को लेकर पूरे दिन छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ी रही।
प्रधानाचार्य राजेश कुमार जैन ने बताया कि कॉलेज मेें इलेक्ट्रोनिक, मैकेनिकल, सिविल आदि सहित कई ट्रेड में 594 सीटें निर्धारित की गईं। गत आठ जून से काउंसिलिंग प्रक्रिया 15 जुलाई व उसके बाद 25 जुलाई तक स्पॉट काउंसिलिंग प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इस दौरान 422 सीटों पर ही प्रवेश हो सकता है। इसके बाद रिक्त पड़ी 172 सीट के लिए सीधे प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई। अब सीधे प्रवेश को लेकर दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। इसी के तहत बुधवार को पूरे दिन दाखिला लेने को लेकर छात्र-छात्राओं की भीड़ रही।