बागपत। सहकारी गन्ना विकास समिति की बैठक आशीर्वाद रिसोर्ट में हुई। इसमें समिति के सदस्यों ने नए क्रय केंद्रों के प्रस्ताव रखे । समिति के अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह ने बताया कि बागपत कोआपरेटिव चीनी मिल के नैथला, बसा टीकरी, मीतली, पाबला, अहमद शाहपुर पदड़ा, नौरोजपुर गुर्जर, बंदपुर, कर्म अलीपुर गढ़ी, गाधी, निबाली द्वितीय, खट्टा प्रह्लादपुर डी, सलावतपुर खेड़ी का प्रस्ताव मिला। इसके अलावा मोदीनगर, सिंभावली, नंगला शुगर कॉप्लेस नंगला मल, बजाज हिंदुस्तान किनौनी, एसबीईसी लोयन मलकपुर के क्रय केंद्रों के प्रस्ताव रखे । अध्यक्ष एवं सचिव ने कहा कि कृषक अपने घोषणा-पत्र भरकर समिति कार्यालय या अपने गनना पर्यवेक्षक को दें अन्यथा की स्थिति में सट्टा संचालित नहीं किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी खुद किसानों की होगी। इसमें समिति के उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, सचिव अनिल यादव, कंप्यूटर प्रभारी लोकेश कुमार, संचालन मंडल के सदस्य ओमपाल सिंह, विक्रम सिंह, श्रीपाल सिंह, पिंकू ढाका, मनोज कुमार, इंद्रपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, सतपाल सिंह, सहायक प्रधान प्रबंधक किनौनी महकार सिंह मौजूद रहे।