दोघट (बागपत)। प्राथमिक विद्यालय मिलाना में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया। छात्र-छात्राओं से पढ़ाए गए पाठ्यक्रम के बारे में सवाल पूछे गए। प्रतियोगिता में बुसरा प्रथम, सुहाना द्वितीय एवं रिहाना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रामीणों एवं अभिभावकों ने बताया कि विद्यालय में बच्चों को अच्छी शिक्षा ग्रहण कराई जा रही है। इसके श्रेय उन्होंने शिक्षक विकास राणा को दिया। इस मौके पर मोहम्मद खालिद, मतलूब, तनवीर अहमद, गय्यूर, शकील, कय्यूम, विनोद, नफीस, शहरोज आदि रहे। ब्यूरो