बड़ौत (बागपत)। छपरौली रोड स्थित विंडसर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में चल रही प्रतियोगिता में शनिवार को बैडमिंटन के मुकाबलों में वनस्थली पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने जलवा बिखेरा। नेहरू विद्या स्पोर्ट्स गाजियाबाद के तत्वावधान में चल रही तीन दिवसीय प्रतियोगिता में शनिवार को बैडमिंटन मुकाबलों में अंडर-17 बालक वर्ग में वनस्थली पब्लिक स्कूल के कक्षा 8 के छात्र आरिश चौधरी, मनजीत, अंडर-14 में शिवांशु, अंडर-12 वर्ग में ध्रुव जैन, विजय तोमर, अंडर-17 बालिका वर्ग में सलोनी ने स्वर्ण पदक झटका। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल की प्रबंध समिति के पदाधिकारियों में संजय जैन, आशीष जैन, हर्षित जैन व रोहित जैन ने किया। विजेताओं को ट्राफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। सविता राणा, कोच विवेक, प्रधानाचार्य रणवीर सिंह आदि शामिल रहे।