फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओजोन परत के बारे में छात्र-छात्राओं ने ली जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

इंडियन इंटर कॉलेज में शनिवार को सेमिनार का आयोजन किया। इसमें वक्ताओं ने छात्र- छात्राओं को ओजोन परत के बारे में जानकारी दी।
कॉलेज के प्रधानाचार्य विजयानंद, प्रधानाचार्य बीना आर्य और देवेंद्र ने संयुक्त रूप से सेमिनार का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम होते रहने चाहिए। क्योंकि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों का मानसिक व बौद्धिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि ओजोन पृथ्वी की ऐसी रक्षा करती है। ओजोन की रक्षा के लिए छात्रों को जीवन में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। देवेंद्र ने बताया कि ओजोन परत पृथ्वी को सुरक्षा प्रदान करती है, जो सूर्य से आने वाली जहरीली गैस पैरा बैंगनी किरणों से सभी जीवों की रक्षा करती है। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने ओजोन पर विचार व्यक्त किए। इसमें एकाक्षी प्रथम, बुलबुल द्वितीय और गुंजन तोमर तृतीय रही। विजेता छात्राओं को प्रधानाचार्य ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। इसमें रविंद्र कुमार, प्रियंका, अलका गुप्ता, विशांका शर्मा, प्रिया, प्रवीण, छवि आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें