फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जनजागरूकता रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। बरनावा के लाक्षागृह गुरुकुल परिसर में 74 यूपी एनसीसी वाहिनी के तत्वावधान में चल रहे वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के छठे दिन शनिवार को कैडेटों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन

रैली का शुभारंभ कमांडर विक्रम उप्पल ने झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में हमारी बेटियां आगे बढ़ रही हैं। लेकिन दिनोंदिन घट रहा लिंगानुपात चिंता का विषय है, जिसका सबसे बड़ा कारण कन्या भ्रूण हत्या है। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या को सबसे बड़ा अपराध बताया। रैली बड़ौत मेरठ मार्ग, बस स्टैंड, दाहा मार्ग सहित बरनावा के मुख्य रास्तों से होकर वापस लाक्षागृह पर समाप्त हुई। रैली में शामिल एनसीसी कैडेटों ने स्लोगन लिखी तख्तियों, बैनर व नारों से ग्रामीणों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रति जागरूक किया। उधर लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकांत नाथन व मुकेश कुमार ने सभा खेड़ी गांव में मृदा संरक्षण, उन्नत बीज, जैव उर्वरक, सिंचाई की बौछारी विधि के बारे में किसानों को जागरूक किया। इसमेंसूबेदार मेजर मोहिंदर सिंह, निरंकार सिंह, जसवंत सिंह, एनएस मान, राजेंद्र पाल सिंह, मनोज धामा, अशोक जैन, रिजवान अहमद, नाहर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें