फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंक रोड बनवाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग को दिल्ली-सहारनपुर हाइवे से जोड़ने वाले जर्जर लिंक रोड का निर्माण कराने की मांग को लेकर शनिवार को नगरवासियों ने बिजरौल रोड पर बुढ़ाना बस स्टैंड पर प्रदर्शन किया। शनिवार को समाजसेवी अरुण कुमार के नेतृत्व मेें लोग एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। अरुण कुमार का कहना था कि बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग को दिल्ली-सहारनपुर हाइवे को जोड़ने वाला यह मुख्य लिंक रोड है, लेकिन पिछले एक साल से यह जर्जर हालत मेें पड़ा हुआ है, जबकि प्रतिदिन सैकड़ों वाहन इस जर्जर मार्ग से गुजरते हैं। जब भी कोई बड़ा वाहन यहां से गुजरता है तो उससे उठने वाली धूल से आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन में राजू, दीपक, सुनील, आकाश, संजीव, दीपक, रमेश, विकास आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें